Bhojpur: रस्सी के फंदे से चुकाई सोने की चेन की कीमत, तीन भाइयों की लाडली बहन की ससुराल में हत्या; पति गिरफ्तार



आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका 25 वर्षीय पायल देवी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी आदित्य साह की पत्नी थी। महिला के गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए हैं।
मृतका के पिता सुजीत साह ने पति, सास-ससुर और ननद समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति आदित्य साह और ससुर भरत साह को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया।

जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के चारघाट गांव निवासी मृतका के भाई स्वराज कुमार ने बताया कि पायल चार भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर थी‌। मृतका अपने मां-बाप और तीनों भाइयों की इकलौती लाडली थी। पांच साल पहले 22 फरवरी 2018 को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी भरत साह के पुत्र आदित्य साह से बहन पायल की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी।
माफिया अतीक के बेटे को ढेर करने के बाद ट्रेंड कर रहा 'बिहारी ब्रेन', एसटीएफ प्रमुख IPS यश का भोजपुर से है नाता यह भी पढ़ें
शादी तय होने के दिन से ही बहन के ससुर सोने की चेन की मांग कर रहे थे। इसपर पिता सुजीत साह ने उन्हें 50 हजार रुपये दिए थे। तब उन्होंने कहा था कि वे अपने बेटे को इसी पैसे से सोने की चेन खरीद देंगे। हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया। शादी के बाद पायल को सोने की चेन के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके पति आदित्य साह और ससुराल वालों द्वारा अक्सर मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था।
Bhojpur: सतुआनी पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर डूबा, घाट पर मच गया चीख-पुकार; परिजन बेसुध यह भी पढ़ें
भाई ने बताया कि बहन का पति धमकी देता था कि अगर सोने की चेन नहीं मिली, तो वह दूसरी शादी कर लेगा। शुक्रवार को वीडियो कॉलिंग पर बहन ने भाई समेत अपने पूरे परिवार के साथ बात की थी। हालांकि, पायल ने घरवालों को किसी बात की जानकारी नहीं दी थी। इस बीच शनिवार की रात उसके ससुर भरत साह उनके घर आए और बताए कि पायल अब नहीं रही।
आनन-फानन में मृतका के स्वजन उसके ससुराल सरैया गांव पहुंचे, तो देखा कि पायल मृत पड़ी है। मायकेवालों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। मृतका के पिता और भाई स्वराज कुमार ने पायल के पति आदित्य साह, ससुर भरत साह, सास और ननद पर पायल की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, विवाहिता की मौत गले में फांसी लगाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। 


अन्य समाचार