गोपालगंज: थावे महोत्सव में प्रियंका सिंह से अशिष्ट व्यवहार, गाने से रोका-माइक छीना; जिला प्रशासन की हुई फजीहत



गोपालगंज, जागरण संवाददाता। गोपालगंज के थावे प्रखंड स्थित होमगार्ड मैदान में थावे महोत्सव के पहले दिन शनिवार रात अंतिम कार्यक्रम गोपालगंज की बेटी प्रियंका सिंह का था। उनके मंच पर आते ही लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। गाने के दौरान ही उन्हें एंकर रूपम त्रिविक्रम ने रोक दिया गया। इसके बाद प्रियंका सिंह दो मिनट बोलना चाह रही थीं, लेकिन एंकर ने कह दिया बहुत हो गया मैडम।
इसके बाद एंकर रूपम त्रिविक्रम माइक से उद्घोषणा कर प्रियंका को सम्मानित करने के लिए डीएम को मंच पर बुलाने लगीं। इस दौरान किसी ने माइक से छोड़ देने की बात कही। इसके बाद प्रियंका सिंह मंच पर ही रोने लगीं। रोते हुए प्रियंका सिंह ने कहा कि यह सही नहीं है। मेरे साथ सही नहीं किया गया। ऐसे किसी कलाकार की बेइज्जती नहीं होनी चाहिए कि कोई कलाकार गा रहा हो और उसे रोक दिया जाए।

गायिका ने कहा कि मैं गाने के लिए मर नहीं रही हूं। जिला प्रशासन ने बहुत गलत किया। थावे महोत्सव में बहुत गंदा अनुभव रहा। इसका न्याय थावे वाली मां करेंगीं। इस दौरान लोगों में आक्रोश देखने को मिला। बाद में डीएम डा. नवल किशोर चौधरी ने खुद जाकर प्रियंका सिंह को मनाने की कोशिश भी की।
प्रियंका सिंह ने मंच पर आने के बाद गानों की प्रस्तुति से लोगों को उत्साह से लबरेज कर दिया था। ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है..., कवन फूल फुले लाल... सोलह बरस की बाली उमर को सलाम, प्यार की पहली नजर को सलाम..., शीशा हो या दिल आखिर टूट जाता है..., पिया जी के मुस्की हमारा लागेला बेजोड़ हे सखी... राजा कईला बियाह त मोटा जईबा... आदि गीतों पर प्रियंका ने लोगों को झुमा दिया था।
Bihar: चुगली करने का लगाया आरोप, फिर लाठी-डंडे और फरसे से किया हमला, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हालत गंभीर यह भी पढ़ें
मंच पर गाने से रोकने के दौरान प्रियंका सिंह का रोते हुए वीडियो शनिवार रात से इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को शेयर करते हुए प्रशासन की निंदा कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर पांडेय विपुल लिखते हैं कि माता के दरबार में एक नारी का अपमान बहुत ही निंदनीय है।
रितेशरानी भारद्वाज लिखते हैं कि निंदनीय ऐसे स्टेज का बहिष्कार होना चाहिए। अभिषेक श्रीवास्तव ने लिखा कि मामूली सी एंकर ने एक बड़ी कलाकार को अपमानित किया है। यह सही नहीं है। इसका विरोध करता हूं। कुल मिलाकर इस प्रकरण से इंटरनेट मीडिया पर जिला प्रशासन की फजीहत हो गई।
गोपालगंज में अश्लील गीत बजाने को लेकर खूब चले लाठी-डंडे, दो पक्षों के बीच मारपीट में सात लोगों के फूटे सिर यह भी पढ़ें
#थावे_महोत्सव में प्रस्तुति के दौरान रोके जाने पर रोने लगीं गायिका प्रियंका सिंह। गोपालगंज की बेटी का अपमान होने से लोगों में आक्रोश। pic.twitter.com/Othj90nolY
डीपीआरओ राधाकांत ने कहा कि कार्यक्रम समाप्ति की ओर था। विधि-व्यवस्था से जुड़ा कुछ मामला सामने आया था। इसके मद्देनजर गायिका प्रियंका सिंह को उनका कार्यक्रम समाप्त करने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी उन्होंने कार्यक्रम जारी रखा। बाद में एंकर के मना करने पर प्रियंका सिंह नाराज हो गईं।
यज्ञ में शामिल होने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में मिली पीड़िता को 6 घंटे बाद आया होश, 3 पर FIR यह भी पढ़ें
थावे महोत्सव का एक आमंत्रण पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें बिहार विधान परिषद सदस्य सह भाजपा नेता जनक राम का नाम नहीं था। इस आमंत्रण पत्र को जिला प्रशासन ने फर्जी बताया था। जनक राम का नाम आमंत्रण पत्र में नहीं होने के कारण भाजपा नेता थावे महोत्सव में नजर नहीं आए, जबकि प्रशासन की ओर जारी आमंत्रण पत्र में जनक राम का नाम है।

अन्य समाचार