सोने की चेन के लिए घोंटा गला: आरा में विवाहिता की हत्या के आरोप में पांच के खिलाफ FIR दर्ज, पति-ससुर गिरफ्तार



जागरण टीम,आरा/बड़हरा। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में शनिवार की रात एक विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में शव बरामद किया गया।
मृतका 25 वर्षीय पायल देवी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी आदित्य साह की पत्नी थी। मृतक महिला की गर्दन पर जख्म के निशान पाए गए हैं।
मृतका के पिता सुजीत साह ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, ससुर और ननद समेत पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति आदित्य साह एवं ससुर भरत साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया।
इधर, बिहिया थाना क्षेत्र के चारघाट गांव निवासी मृतका के भाई स्वराज कुमार ने बताया कि उसके पिता सुजीत साह ने 22 फरवरी 2018 को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी भरत साह के पुत्र आदित्य साह से बहन पायल देवी की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। शादी का दिन जब रखा गया था, तभी से उसके ससुर सोने की चेन की मांग कर रहे थे।
Bhojpur: रस्सी के फंदे से चुकाई सोने की चेन की कीमत, तीन भाइयों की लाडली बहन की ससुराल में हत्या; पति गिरफ्तार यह भी पढ़ें
मृतका के भाई स्वराज कुमार ने उसके पति आदित्य साह, ससुर भरत साह, सास एवं ननद पर सोने की चेन नहीं देने को लेकर उसकी गला दबाकर एवं फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतका अपने तीन भाई एक बहन में तीसरे स्थान पर थी, अपने मां-बाप की इकलौती लाडली थी। परिवार में मां धर्मशीला देवी व तीन भाई विकास कुमार, स्वराज कुमार एवं दीपू कुमार है। मृतका को पुत्री गोलू कुमारी एवं दो वर्ष का पुत्र नीतीश कुमार भी है।

अन्य समाचार