थावे महोत्सव: मंच से रोते-रोते बहुत कुछ कह गईं गायिका प्रियंका सिंह, लोग बोले- ये गोपालगंज की बेटी का अपमान



गोपालगंज, जागरण संवाददाता। गोपालगंज में थावे वाली माता की पावन भूमि पर शनिवार शाम दो दिवसीय थावे महोत्सव (Thawe Mahotsav 2023) का रंगारंग आगाज हुआ। हालांकि, पहले ही दिन आयोजन गलत कारणों से चर्चा का विषय बन गया है। भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) के साथ मंच पर गलत व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जिला प्रशासन को खूब खरी-खोटी सुनाई। लोगों ने इसे गोपालगंज की बेटी का अपमान बताया।

दरअसल, थावे महोत्सव के पहले दिन शनिवार को भोजपुर गायिका और गोपालगंज की बेटी प्रियंका सिंह का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि, समय की पांबदी को लेकर कार्यक्रम की एंकर ने आकर उन्हें रोक दिया और वहां से जाने को कह दिया। कार्यक्रम के प्रबंधन से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने उनके हाथ से माइक छीनने का प्रयास किया। उसके बाद गायिका प्रियंका सिंह मंच पर ही रोने लगी। यहां पढ़े पूरा मामला
गोपालगंज: गंडक नदी में नहाने गए सलेमपुर गांव के छह लोग डूबे, चार ने तैरकर बचाई जान; दो युवक लापता यह भी पढ़ें
कार्यक्रम में मौजूद लोग भी गायिका के साथ इस तरह का गलत व्यवहार देखकर स्तब्ध हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, तो जिला प्रशासन की खूब फजीहत हुई। ट्विटर पर लोगों ने गोपालगंज के जिलाधिकारी के सामने गायिका के साथ मंच पर बदसलूकी की घटना की जमकर आलोचना की।

गोपालगंज: थावे महोत्सव में प्रियंका सिंह से अशिष्ट व्यवहार, गाने से रोका-माइक छीना; जिला प्रशासन की हुई फजीहत यह भी पढ़ें
एक यूजर ने लिखा कि कितनी शर्म की बात है। भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह मंच पर अपमानित होने के बाद टूट गईं। गोपालगंज के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव में लाइव गायन कार्यक्रम के दौरान बीच में ही उन्हें रोक दिया गया। यूजर ने लिखा कि प्रियंका कथित तौर पर ऐ मेरे वतन के लोगो गा रही थीं, जब उन्हें अपने कार्यक्रम को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
Bihar: चुगली करने का लगाया आरोप, फिर लाठी-डंडे और फरसे से किया हमला, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हालत गंभीर यह भी पढ़ें
वहीं, ब्रजेश पांडेय नाम के यूजर ने लिखा कि गोपालगंज की भोजपुरिया धरोहर पार्श्व गायिका प्रियंका सिंह, जिस पर हम सभी गर्व करते आए है, उनके साथ एंकर द्वारा मंच पर ऐसा दुर्व्यवहार कही से उचित नहीं है। कुंदन राय लिखते हैं कि थावे महोत्सव के मंच पर बिहार की बेटी और बेहतरीन गायिका प्रिंयका सिंह के साथ जैसा दुर्व्यवहार किया गया है, वो बहुत ही निंदनीय है और इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वो कम होगी। एक बेटी, एक कलाकार के साथ ऐसा सलूक, ओछी मानसिकता को दर्शाता है।


अन्य समाचार