दरभंगा, एएनआई। बिहार के दरभंगा में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि दो पक्षों के बीच बड़े विवाद की सूचना मिली थी, लेकिन ऐसा कोई मामला नहीं है। कुछ बच्चों के बीच में विवाद हुआ था। स्थिति सामान्य है। फोर्स भी कैंप कर रही है। सारी बातें अफवाह थी, हालात बिल्कुल ठीक हैं।