Bhojpur Crime: भोजपुर में घर के निर्माण कार्य के दौरान उपजे विवाद में फायरिंग, छर्रा लगने से छह घायल



जागरण संवाददाता, आरा। बिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
इस दौरान एक पक्ष के हथियार बंद लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें छर्रा लगने से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दो आरोपितों श्यामानंद सिंह और शुभम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

गृह निर्माण कार्य के दौरान उपजे विवाद में फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। पीरो डीएसपी राहुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
घायलों में दो बच्ची और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। दीवारों पर भी फायरिंग के निशान पाए गए हैं।

अन्य समाचार