अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल, सिर पर Desi Daru की बोतल रख किया बवाल!

29 Dec, 2023 11:02 PM | Saroj Kumar 524

भोजपुरी की सुपरस्टार हीरोइन अक्षरा सिंह सिर पर Desi Daru की बोतल रख किया धांसू डांस, आपको बता दे  Akshara Singh, न्यू ईयर पर एक नया गाना लॉन्च करने जा रही है और इस गाने का नाम है 'देसी दारू'। नया साल 2024 के मौके पर अक्षरा सिंह 'देसी दारू' से पार्टी में बवाल करने वाली है हुए इन्होने ये गाना अपने ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है। 



भोजपुरी सिनेमा की स्टार अक्षरा सिंह अपने स्टाइल, बेवाक अंदाज और फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होती हैं और अपने हॉट फोटोज के जरिए फैंस के दिलों में आग लगाती हैं। अब न्यू ईयर से पहले अक्षरा सिंह 'देसी दारू' को लेकर सुर्खियों में बानी हुई है। 


सिर पर बोतल रखकर किया डांस


अक्षरा सिंह के इस गाने  के वीडियो से बवाल मचा रखा है, सूट पहनकर बालों में परांदा लगाया है और आंखों पर काला चश्मा पहना है। इसके साथ ही वह सिर पर शराब की बोतल रखकर डांस करती हुई नजर आ रही है। इस गाने में अक्षरा सिंह का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है। वह मस्त मगन होकर डांस कर रही हैं।



अक्षरा सिंह ने खुद गाया गाना


अक्षरा सिंह का गाना देसी दारू धमाल मचाने वाला है जो कि उनके ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के गाने में नए साल की मस्ती को देखा जा सकता है। यह गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के साथ-साथ हिंदी संगीत प्रेमियों को भी काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि अक्षरा सिंह के इस गाने को उन्होंने खुद गाया है।
हर इवेंट पर लॉन्च करती हैं गाना


इसके गीतकार छोटू यादव, म्यूजिक छोटू रावत और संगीतकार धनंजय सिंह हैं। इस गाने के सहायक कोरियोग्राफर असलम खान और सहायक निदेशक राहुल शर्मा हैं। गाने के संपादक अनूप मिश्रा हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह हर इवेंट पर अपना गाना लॉन्च करती हैं। बीते कुछ समय पहले उन्होंने छठ को लेकर गाना गाया था, जो कि इमोशनल गाना था, इसे फैंस ने खूब पसंद किया था।

अन्य समाचार