पूर्व मुखिया के निधन पर लोगों ने जताया शोक

सरायगढ़: सरायगढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया तथा वरिष्ठ समाजसेवी हीरालाल यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। लंबे समय से सामाजिक आंदोलन में क्षेत्र के लिए अगुवाई करने वाले हीरालाल यादव के निधन से प्रखंड क्षेत्र में एक तरह से शोक की लहर छा गई है। उनके निधन पर निर्मली विधानसभा क्षेत्र विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधानसभा क्षेत्र विधायक यदुवंश कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद यादव, प्रमुख विजय कुमार यादव, पूर्व प्रमुख शिवकुमार, जिला परिषद सदस्य शत्रुघ्न प्रसाद मेहता, हरदेव प्रसाद यादव, महादेव यादव, सरायगढ़ मुखिया सुनिता देवी, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, जगदीश प्रसाद भारती, सागर देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे, महिला कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सावित्री देवी, विनोद यादव, मनोज यादव सहित कई लोगों ने गहरा शोक जताया है।

जागरण विशेष::::::::::योजनाओं की भरमार फिर भी किसान लाचार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार