चैनपुर में एनआरसी के समर्थन में निकाला गया जुलूस

प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को एनआरसी के समर्थन में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जिसमें कैबिनेट मंत्री बृजकिशोर बिद भी शामिल हुए। जुलूस का आयोजन प्रखंड कार्यालय से हरसू ब्रह्म धाम तक हुआ। जुलूस में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चैनपुर अंचलाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह एवं चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह, एएसआइ दिवाकर गिरी सहित पुलिस बल तैनात रहे। जुलूस में भाजपा समर्थक महिला, पुरुष सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। जुलूस का शांतिपूर्ण तरीके से हरसू ब्रह्म धाम के प्रांगण में समापन किया गया। जहां मंत्री बृजकिशोर बिद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर विरोधी पार्टी एवं असामाजिक लोगों के द्वारा तरह तरह के भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं। जबकि नागरिकता संशोधन विधेयक से भारत के किसी भी नागरिक के ऊपर किसी तरह की कोई भी परेशानी उत्पन्न होने वाली नहीं है। ना ही यह विधेयक भारतीय नागरिकों के लिए है। ऐसे असामाजिक लोगों के बहकावे में आना खुद को नुकसान पहुंचाना है। मंत्री बृजकिशोर बिद ने कहा कि लोगों की गलतफहमी को दूर करने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ सभा एवं छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर जो अफवाह लोगों के मन में बैठा है उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। वास्तविकता जानने के बाद जो लोग इसका विरोध कर रहे थे वह खुद इसके समर्थन में खड़े हो गए हैं। जुलूस में भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन पटेल व अनुपम पांडेय, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, मुखिया प्रतिनिधि दिलरंजन सिंह पटेल, डिपल जायसवाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

बैठक में मानव श्रृंखला बनाने के रूट चार्ट पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार