नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष का चौसा में स्वागत

बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर जी का मंगलवार को चौसा आगमन पर प्रखण्ड भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं सहित चौसा बारे मोड़ स्थित महारुद्र नाथ का दर्शन-पूजन की। जहां उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए आशीर्वाद मांगा। निवर्तमान भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोहित कुमार ओझा ने बताया कि माधुरी कुंवर जी को भाजपा जिला बक्सर की प्रथम महिला अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने ओजस्वी अधिवक्ता एवं पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष बहन श्रीमती माधुरी कुंवर जी को बक्सर भाजपा संगठन का दायित्व देकर नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित करने का कार्य किया है। इस मौके पर राम नारायण दुबे, अजय कुमार सिन्हा, परमात्मा दुबे, श्याम नारायण चौबे, कांति रमण पाण्डेय, अरविन्द दुबे, कमलेश पाण्डेय, शीपू लाल, चन्दन पाण्डेय, गोनी राय, विवेक चौबे, गोपाल राय, रवि चौबे, सोहन पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टुड़ीगंज से कृष्णाब्रह्मा बाजार तक जाम से राहगीर हलकान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार