सेवानिवृत होने पर प्राचार्या को किया गया सम्मानित

अररिया। फारबिसगंज प्लस टू भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में मंगलवार को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुमारी रचना दीक्षित की सेवानिवृति के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी मौजूद थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला माध्यमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं संघ के सचिव असरारुल हसन उपस्थित थे। इस मौके पर विधालय परिवार की ओर से विधायक व संघ के द्वारा सेवानिवृत प्राचार्या को शॉल देकर सम्मानित किया गया। वही अमरेश देव को प्राचार्य के पद पर पदस्थापित होने को लेकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नप के पूर्व चैयरमैन सह भाजपा नेत्री वीणा देवी, ली अकादमी स्कूल के मनोज कुमार मेहता, मनोज कुमार जायसवाल, मनोज झा, उमेश मिश्र, ली अकादमी के पूर्व प्रधानचार्य शिव नारायण दास, विद्यालय के शिक्षकों में प्रशांत कुमार झा स्वेता कुमारी, पूनम मंडल, अर्पणा कुमारी, सुमन, सुजीत कुमार, शैलेशदत्त ठाकुर, चंदन कुमार, सुनील कुमार, रानी कुमारी, भारती विभु, पिकी कुमारी, पांडव कुमार, उदय भानु, नीरज कुमार, नेहा कुमारी, संयुक्ता कुमारी, ट्विकल , रश्मि, छोटी, परवीना , काजल, सुमन, खुशी, सवेनाज, रौशनी, अर्चना, शालिनी, जुली, नंदनी, स्नेहा, साक्षी सहित अन्य उपस्थित थे।

जयप्रकाश यादव उर्फ बाबाजी हत्याकांड के दो नामजद आरोपित गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार