गांव के बाहर चारपाई पर मिला विवाहिता का शव

सिवान। बड़हरिया थाना क्षेत्र के भांगोपाली गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की हत्या कर फेंके गए शव को मंगलवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका गांव निवासी चुनचुन राम की पत्नी प्रियंका देवी है। मामले में मृतका के पिता ने दहेज को लेकर पुत्री की गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रियंका के पिता  जामो थाना क्षेत्र के जामो मठिया निवासी मुनिलाल राम ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी 2018 के फरवरी महीने में भांगोपाली गांव निवासी अकलु राम के पुत्र चुनचुन राम से हुई थी।

नव वर्ष के स्वागत को पीले फूलों की चादर से ढक गई धरती यह भी पढ़ें
शादी के बाद से ससुराल वालों ने प्रियंका से बोलेरो की मांग की। जिस पर मेरी पुत्री ने असमर्थता जताते हुए हमलोगों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद ससुराल वालों ने नवविवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिये। सोमवार की संध्या 6:30 बजे ससुराल वालों ने फोन किया कि आपकी पुत्री की तबीयत खराब है आपलोग जल्दी आइये। इसके बाद अपने पुत्र व चार अन्य लोगों को उसके घर भेजा। भांगोपाली गांव में जाने के बाद कोई भी गांव में नही था और प्रियंका के ससुराल के घर का दरवाजा खुला था और वह अपने कमरे से गायब थी। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।
गश्त दल के साथ सभी गावं पहुंचे और फोन कर प्रियंका के ससुर से पूछताछ की इसके बाद जब पुलिस को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने प्रियंका के ससुर अकलु राम को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूरी रात प्रियंका का जब कोई अता पता नहीं चला तो मंगलवार की सुबह फिर गांव की तरफ जब सभी लोग जा रहे थे तो गांव के बाहर श्मशान घाट समीप चारपाई पर प्रियंका का शव रखा हुआ था। उसके गले पर गहरे निशान थे, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में बड़हरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज को लेकर हत्या हुई है दहेज की मांग की जाती थी। मामले में ससुर को हिरासत में लिया गया है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार