देश हित में है नागरिकता संशोधन कानून : राजेश

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के खंडविहारी गांव स्थित प्राथमिक कृषि साख सहायता केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुंगेर जिला व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राजेश जैन का नागरिक अभिनंदन सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. नगेंद्र प्रसाद साहू ने किया। मंच का संचालन श्यामाकांत पाठक ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि नागरिकता कानून देश के नागरिकों के हित में है। गैर जिम्मेदार व्यक्ति जो देश में बेवजह वर्षों से रह रहे हैं, उनके लिए परेशानी हो सकती है। जो देश के वास्तविक नागरिक हैं, उनके लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बार जिलाध्यक्ष का जिम्मेदारी मिली है, मैं उसे पूरी निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाधयक्ष राम दिलीप पासवान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामानंद प्रसाद, भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राजीव कुमार चंद्रवंशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भागलपुर जिला प्रभारी निसुतोश कुमार, नलिनी कांत पाठक, शिशिर कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

आदिवासी युवक-युवतियों का नहीं बन रहा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार