एक ही रात छह घरों में चोरी

हसपुरा थाना के पुरहारा गांव में मंगलवार की रात छह घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सभी घरों का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों का सामान चुराकर फरार हो गए। चोरों ने रामजस सिंह के घर से अटैची को तोड़कर लगभग तीन लाख का जेवरात चुरा लिया। घर के सभी सदस्य सोए रहे और चोर घर में चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने रामबली सिंह के मुर्गी फॉर्म से तीन पशु को चुरा लिए। भोला यादव, देवदत्त सिंह, सुधीर सिंह, संजय सिंह के घर से चोरों को कुछ सामान नहीं मिला। सुधीर के घर कोई नहीं रहता है। सभी दिल्ली में रहते हैं। संजय के घर में कचहरी चलता है। चोरों ने ताला तोड़ कचहरी में भी घुसे पर कुछ भी नहीं मिला। रामराज के घर के स्वजनों ने बताया कि चोरों के द्वारा चोरी की भनक नहीं लगी। चोरी की जानकारी घर के लोगों को तब मिला जब सुबह होने कें बाद उठे। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच की।

फरवरी में होगा बाल फिल्म महोत्सव यह भी पढ़ें
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गई है। चोर गिरोह को पता लगाकर जेल भेजा जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार