धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों में मायूसी

पूर्णिया। सूबे की सरकार किसानों के हित में बेहतर काम किये जाने के दावे कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। लेकिन उसी किसान का आज धान नहीं बिक रहा है।

इससे किसान पूरी तरह हताश व निराश हैं। बावजूद विभाग व सरकार इस दिशा में तनिक भी पहल नहीं कर रही है। इस समस्या पर किसान बीरेंद्र कुमार, एजाज आलम, मनोज कुमार, नवेद आलम, नुरसेद आलम आदि ने बताया कि पैक्स के माध्यम से अबतक धान की खरीदारी नहीं शुरू हुई है। इससे हमलोगों को काफी परेशानी हो रही है। उधर व्यापारी 1400 रूपए क्विंटल ही धान के खरीद की बात बता रहे है। जबकि पैक्स में सरकार द्वारा 1850 रूपये क्विंटल दर निर्धारित है। लेकिन समय से धान की खरीद नहीं किए जाने से हमलोगों को भारी परेशानी बनी हुई है। हमलोगों ने किसी तरह गेहूं की बुआई तो कर ली। पर धान बेचने की समस्या आ रही है। अगर शीघ्र ही खरीद शुरू नहीं हुई तो हमलोगों को ओने पौने दाम पर ही धान को बेचना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष और अधिकारी की लापरवाही के चलते इस साल भी शायद हमलोग पैक्स में धान नहीं बेच पाएंगे।
अलाव व रूम हीटर जलाने में बरते सावधानी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार