नववर्ष पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

संवाद सूत्र,पंचदेवरी(गोपालगंज) : नववर्ष का स्वागत करने के लिए पंचदेवरी प्रखंड के जनता बाजार में स्थित राम मनोहर लोहिया स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इससे पूर्व समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार विभूति ने समारोह में मौजूद लोगों को पौधे लगाने, प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा पौधों व जल का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़- पौधे हमारे जीवन के आधार हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा करनी चाहिए। इनकी सुरक्षा ही पर्यावरण की सुरक्षा है। उन्होंने लोगों को पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक का त्याग करने के लिए लोगों को संकल्प भी दिलाया। समारोह में योगेश गुप्त, पारस यादव, रामचंद्र यादव, अमित कुशवाहा, मनोज राम, प्रभु राम, अशोक मिश्रा, नंदलाल साह, उदयनारायण पांडेय, रमेश यादव, अजय सिंह, जगन्नाथ यादव, ब्रह्मदेव सिंह, दीपू सिंह, राजकुमार साह, पूनम यादव, योगेंद्र प्रसाद, जितेंद्र गुप्ता, निधि कुमारी, मनीषा कुमारी, पंकज कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार