दुर्गावती जलाशय परियोजना पर पिकनिक मनाने लोगों की जुटी भीड़

कैमूर व रोहतास जिले के बार्डर बादलगढ़ में स्थित दुर्गावती जलाशय परियोजना पर बुधवार को नए साल के पहले दिन काफी संख्या में जुट कर लोगों ने पिकनिक मनाया। कैमूर व रोहतास दोनों जिलों के लोग एक स्थान पर जुट कर पिकनिक मनाए। इससे दुर्गावती जलाशय पर काफी भीड़ हो गई। दोनों जिलों के लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। सुरक्षा की ²ष्टिकोण से यहां प्रशासनिक व्यवस्था भी चौकस थी। रामपुर प्रखंड के बेलांव व करमचट थाना क्षेत्र सहित जिला मुख्यालय से काफी संख्या में लोग परियोजना स्थल पर जुटे थे। करमचट थानाअध्यक्ष दिवाकर प्रसाद काफी संख्या में पुलिस जवानों के साथ तैनात थे। कुछ लोग सुबह में ही परियोजना स्थल पर पहुंच गए। पिकनिक मनाने वाले लोग जलाशय में स्नान कर उसके बाद पिकनिक मनाने का कार्यक्रम शुरू किए। इस मौके पर जलाशय के चारों ओर मनोहारी ²श्य पहाड़ियों की सुंदरता को सबने निहारा। इस मौके पर युवती व युवाओं का सेल्फी लेते हुए देखा गया। सभी लोग दुर्गावती जलाशय पर बने डैम के चारों तरफ का ²श्य देख कर उत्साहित थे। खासकर बच्चे व युवा पिकनिक में बने व्यंजनों का स्वाद चख कर पुन: अपने-अपने घर लौट गए। स्थल पर आने वालों में महिलाओं व युवतियों की संख्या भी काफी देखी गई। वही सबार थाना के पुलिस द्वारा दिन भर गश्ती करते हुए देखा गया। जिसमे जिला मुख्यालय से 10 महिला पुलिस व 20 पुरुष लोग आए हुए थे। पुलिस द्वारा डैम पर जाने वाले लोग की वाहन एक किलोमीटर इधर ही पुराने थाना के पास रोक दिया जाता था। वही पुलिस द्वारा पिकनिक मानकर लौट रहे हर एक सख्स को ब्रेथ अलनाइजर मशीन से जांच किया जा रहा था। इस मौके पर एसआई कोमल तिवारी, अंबिका यादव सहित डीएपी पुलिस तैनात थी।

हाईटेक पार्क का दीदार करेंगे शहरवासी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार