नयारामनगर में भी पकड़ी गई मिनी गन फैक्ट्री

संवाद सूत्र, मुंगेर : नयारामनगर पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर मिनीगन फैक्ट्री पकड़ी। नयारामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी बजरंगवली नगर में नयारामनगर थाना पुलिस एवं लॉगर सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिसो मंडल उर्फ बिसवा मंडल के घर पर छापामारी की। छापेमारी के दौरान एक मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई। छापामारी के दौरान पुलिस ने एक हैंड ड्रील मशीन, एक देसी पिस्टल, दो जिदा कारतूस सहित वट, वैरल व अन्य हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया। मौके पर से पुलिस ने बिसो मंडल उर्फ बिसवा मंडल को गिरफ्तार कर लिया। इधर, नयारामनगर थाना में बिसो उर्फ बिसवा मंडल के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इधर, एसपी डॉ. गौरव मंगला ने कहा कि अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ मुंगेर पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

दरियापुर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार