नववर्ष का आनंद, डॉग्स शो के साथ

समस्तीपुर। नए साल के पहले दिन शहरवासियों के मनोरंजन का फुल पैकेज इंतजाम था। इसके लिए गजराज पैलेस में जमकर तैयारी की गई थी। इस बार यहा डॉग शो का आयोजन किया गया था। इसे देखने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। उनमें खासा उत्साह बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि
नए साल को खास तरीके से एन्जॉय करने के लिए डॉग शो आयोजित किया गया। इसमें बिहार के कई जिलों से विभिन्न प्रजाति के डॉग्स को शामिल किया गया था। प्रथम, द्वितीय औऱ तृतीय स्थान पाने वाले डॉग्स के मालिक को पुरस्कृत किया गया। इनमें चयन के लिए कोलकाता से सुशातो ठाकुर और धनबाद से चंदन चक्त्रवर्ती को बुलाया गया था। शो के दौरान राजेश पेट काउंटर भी लगा था। यहा डॉग्स से संबंधित दवा, फूड, सप्लीमेंट, किट आदि उपलब्ध थे। बता दें कि जिले के गजराज पैलेस की प्रसिद्धि काफी है। यहा कई प्रकार के जीव जंतु को रखा गया है। इस दौरान महेंद्र प्रधान पशुप्रेमी, डॉ ऋषिकेश बनर्जी आदि मौजूद रहे।
युवाओं को गरीबी से लड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण अचूक हथियार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार