विवाहिता को अगवा कर फरार हुआ युवक

पूर्णिया। रौटा थाना क्षेत्र से एक विवाहिता को अगवा कर गाव का एक युवक फरार हो गया। मामले में विवाहिता के भाई द्वारा रौटा थाने में दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। थाने में दिए आवेदन में कहा है कि महिला की शादी मुस्लिम रीति रिवाज से छह वर्ष पूर्व में हुई थी। उसे एक पुत्र भी है। विगत 26 दिसम्बर 2019 को उसकी बहन अपने मायके आयी थी। रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सोने गए। इसी बीच घर में रखा बक्सा से दो भरी सोना व 50 भरी चादी और 30 हजार नकदी सहित अपने कपड़े लेकर और बच्चे को छोड़कर बाहर निकल गयी। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि गाव के ही मो. रिजान ने उसकी बहन को झासा देकर अगवा कर लिया है। इधर रौटा थानाध्यक्ष मानुतोष कुमार ने बताया कि रौटा थाना काड संख्या 144-19 के तहत दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं महिला की बरामदी के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार