कविताओं के माध्यम से समस्याओं पर की चोट

संवाद सूत्र, हाजीपुर :

नगर के गांधी आश्रम परिसर में निर्माण रंगमंच के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कवि सम्मेलन का आगाज कवि आशुतोष सिंह की रचना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार मनोरंजन प्रसाद वर्मा और संचालन युवा कवि विजय कुमार विनीत ने किया। कवि संजय शांडिल्य ने देश और दुनिया में अच्छे लोगों पर मंडराते हुए संकट पर अपनी कविता को चित्रित किया। कार्यक्रम में कवि देवेंद्र, राकेश रंजन, विजय कुमार, क्षितिज प्रकाश, ध्रुव कुमार आदि ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनिल लोदीपुरी की जनपक्षीय कविता की सराहना की गई। इस दौरान कलाकार क्षितिज प्रकाश द्वारा निर्देशित नाटक और देश आगे बढ़ गया की प्रस्तुति की गई जिसमें वर्तमान हालात में किसानों और नौजवानों के पक्ष में और संप्रदायवाद के खिलाफ आवाज उठाई गई। नाटक में कलाकार सुजीत कुमार, रणधीर कुमार प्रभाकर, सोनू कुमार, यशवंत राज, गुलशन कुमार सिंह, अंकुर प्रियदर्शी, उत्तम कृष्ण एवं सौरभ राज ने अभिनय किया।
सराय में एनएच पर कार की ठोकर से बाइक सवार दंपती घायल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार