स्लुइस गेट बनाने पर खर्च होगा 50 करोड़

सहरसा। पूर्वी कोसी तटबंध के ऊंची करण सु²ढ़ीकरण एवं सड़क निर्माण के साथ ही स्लुइस गेट निर्माण पर सरकार 50 करोड़ 85 लाख खर्च करेगी। तटबंध के चंद्रायण डिवीजन को कार्य हेतु जल संसाधन विभाग ने नोडल एजेंसी बनाया है। तटबंध के 40 किलोमीटर बिदु से लेकर 124 . 39 किलोमीटर बिदु तक तटबंध का ऊंचीकरण एवं सु²ढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। इससे पूर्व वशिष्ठा एंड एडवेंचर हैदराबाद द्वारा किए गए कार्य में बिटुवीनस सड़क निर्माण कार्य कई जगह अधूरा छोड़ दिया गया। इस अधूरे कार्य को भी सरकार द्वारा पूर्ण कराया जाएगा। तटबंध के 123. 68 किलोमीटर पर स्लुइस गेट का निर्माण किया जाएगा। जिससे कोसी नदी के जलस्तर वृद्धि के समय पानी के बहाव को नियंत्रित किया जाएगा। कार्यपालक अभियंता सईद अहमद ने बताया कि कार्य हेतु निविदा निकाली गई है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार