लौकही के तीन युवक लापता, एक के पिता ने जताई हत्या की आशंका

मधुबनी। लौकही थाना क्षेत्र के ककडडोभ गांव के तीन युवक बुधवार से लापता हो गए हैं। सभी कल घर से पिकनिक मनाने निकल थे। मगर, वे घर नहीं लौटे हैं। इससे सभी के परिजन चितित हो गए हैं। वहीं इनमें से एक के पिता ने पुत्र की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने उसके अन्य दो साथी पर ही पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अरविद कुमार ने बताया कि तीनों युवकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसकी पड़ताल की जा रही है।

अमोद कुमार (18) के पिता दिनेश साह ने कहा कि बुधवार को शाम साढ़े चार बजे पास के ही दो युवक रोहित साह व राजू मंडल उसे बुलाकर ले गए। कहा, घूमने के लिए चलो। मगर, उसके बाद से अमोद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही। दिनेश साह ने कहा कि उसके पुत्र की हत्या कर दी गई है। उन्होंने बुलाकर ले गए दोनों युवक पर अमोद को मार डालने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी मच गई है। लोग भी इस बारे में चर्चा करते रहे।
नागरिकता संशोधन कानून से देश होगा मजबूत : सांसद यह भी पढ़ें
वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल पर कहीं खून नहीं देखा गया। वहीं किसी नदी से अबतक कोई शव भी नहीं मिला है। तीनों की पुलिस तलाश कर रही है। सभी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। जबतक इस तीनों मे से कोई एक नहीं मिलता जाता इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने युवकों के नेपाल जाने की भी बात कही।
मालूम हो कि कुछ दिन पहले इसी गांव के एक पोखर में किशोर का शव मिला था। उसके लापता होने के दस दिन बाद शव मिला था। बाद में इस मामले में किशोर के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार