गिरफ्तार नक्सली ने कई कांडों में संलिप्तता स्वीकारी

जहानाबाद। नालंदा जिले के इस्लामपुर से गिरफ्तार नक्सली सुबोध शर्मा ने पुलिस के समक्ष कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा हुलासगंज तथा टेहटा ओपी के मामले में जेल भेज दिया गया। गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के धनसेंगरा निवासी सुबोध शर्मा टेहटा तथा हुलासगंज थाना क्षेत्र के मामले में फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए इस्लामपुर में रह रहा था। एसपी मनीष को यह जानकारी मिली कि सुबोध फिलहाल इस्लामपुर में रह रहा है। उसने एएसपी अभियान अयोध्या सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया और उस टीम में एसएसबी के सहायक कमांडेंट अश्विनी कुमार, हुलासगंज के थानाध्यक्ष को भी शामिल किया गया। उनलोगों ने नालंदा के एएसपी अभियान सत्यप्रकाश मिश्रा के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर यहां लाया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में उसने हुलासगंज तथा मखदुमपुर के टेहटा ओपी के कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि उसने नक्सली नेता प्रद्युमन शर्मा तथा कुंदन चौरसिया के साथ संगठन में काम करने की बात भी स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि प्रद्युमन शर्मा का काफी करीबी माना जाता है। उन्होंने कहा कि दूसरे जिले में भी इसके अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

मानव श्रृंखला को ले लोगों को जागरूक कर रहे कला जत्था के लोग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार