नशामुक्ति को लेकर किसानों को किया गया जागरूक

प्रखंड के सरसौली पैक्स कार्यालय में गुरुवार को नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा पर किसानों को जागरूक किया गया। पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तीनों समाज की कुरीतियां हैं और इसे मिटाना है। यह तभी समाप्त होगा जब सभी लोग जागरूक होंगे। किसानों को बताया कि बाल विवाह से महिलाओं एवं बच्चे कुपोषण के शिकार होते हैं। बाल विवाह प्रथा पर रोक लगाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसके लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। शराबबंदी की चर्चा करते हुए कहा कि इससे समाज में खुशहाली आई है। अध्यक्ष ने कहा कि नशा से मानव की जिदगी बर्बाद होती है। दहेज प्रथा भी समाज का कोढ़ है। जल जीवन हरिहयाली, नशा मुक्ति और बाल विवाह को लेकर 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने की बात कही। सदस्य कुंती देवी, शिवपूजन मेहता, त्रिपुरारी सिंह, अजय कुमार उपस्थित रहे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार