बायसी में अबतक शुरू नहीं हुई धान की सरकारी खरीद

पूर्णिया। तीन जनवरी बीत जाने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र में धान क्रय केंद्र शुरू नहीं हो पाया है। किसानों में सरकारी उदासीनता और लापरवाही से आक्रोश है। किसान विक्टर यादव, फैयाज आलम, तैयब आलम, नैयर आलम, मनोज यादव, मुश्ताक आलम, मनोज रजक सहित अन्य किसानों का कहना है कि खुले बाजार में धान का मूल्य सरकारी दर से 500 से 700 रुपये प्रति क्विंटल कम मिल रहा है।

अगली फसल लगाने के लिए किसानों को बिचौलियों के हाथों कम कीमत पर धान बेचना पड़ रहा है। पैक्स के माध्यम से सरकारी समर्थन मूल्य 1815 रुपये निर्धारित किया है, पर धान की खरीदारी अभी तक शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि अधिकाश छोटे किसान कम कीमत में ही धान बेचकर उसी पैसे से अगली फसल की तैयारी में जुट गए हैं।
स्प्रिंक्लर से हो रही सिंचाई का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री यह भी पढ़ें
बताते चलें कि सरकार ने सभी प्रखंडों में 15 नवंबर से सरकारी धान क्रय केंद्र खोलने की घोषणा की थी लेकिन सरकारी स्तर पर धान खरीदने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण किसान 1100 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की बिक्री कर रहे हैं। केंद्र नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीसीओ उदय राही ने बताया कि चुनाव के कारण कुछ देरी हुई है धान क्रय के लिए जल्द ही केंद्र खोल दिया जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार