आपसी विवाद में मारपीट व फायरिग , छह लोग घायल

गोह थाना के निरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह गोह-हरमीनगर सड़क पर बने ब्रेकर को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिग की घटना घटी। प्रत्यक्षदशियों के अनुसार दोनों तरफ से करीब एक-एक राउंड गोली बारी की गई है। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में सहेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, धनंजय कुमार, पिटू कुमार, गुड्डू कुमार, लेखराज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया गया। जहां से सत्येंद्र यादव, धनंजय यादव, गुड्डू कुमार, लेखराज यादव की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल कॉलेज गया रेफर किया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम पक्ष के लेखराज यादव के बयान पर कांड संख्या 03/2020 एवं दूसरे पक्ष में सहदेव यादव के बयान पर कांड संख्या 04/2020 दर्ज किया गया है। दोनों प्राथमिकी में 307/27 आ‌र्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड के अनुसंधानकर्ता दिनेश पासवान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र यादव, विनय यादव, रंजन कुमार, पैक्स अध्यक्ष मंजय यादव, संजय यादव, सुधीर यादव, पिटू कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को दाउदनगर जेल भेज दिया है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार