गाना बजाने का विरोध करने पर चाकू से हमला, पांच घायल

गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव में घर के पास तेज आवाज में साउंड बाक्स से गाना बजाने से मना करने पर कुछ लोगों ने चाकू तथा लाठी-डंडा से हमला कर एक परिवार के पांच सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि खोरमपुर गांव निवासी अकबर मियां तथा उनके परिवार के सदस्य गुरुवार की रात खाना खा रहे थे। इस बीच कुछ लोग साउंड बाक्स लेकर उनके घर के पास तेज आवाज में गाना बजाने लगे। जिसे सुन कर घर से बाहर निकले अकबर मियां ने घर के पास तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया तथा अकबर मियां पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच उनके चिल्लाने पर उन्हें बचाने पहुंची फातमा खातून, हैदर अली, जुनाब अली तथा रवीना खातून पर भी लाठी डंडा तथा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला अभियान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार