दहेज प्रताड़ना को ले विवाहिता को किया बेघर

किशनगंज। ससुराल वालों द्वारा दहेज की मांग करने और दहेज नहीं देने पर गर्भवती पीड़िता को मारपीट कर घर से भगा देने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा शुक्रवार को उस वक्त हुआ जब पीड़िता न्याय की गुहार लेकर एसपी कुमार आशीष के पास जा पहुंची। एसपी के निर्देश पर महिला थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र के खोखोबस्ती, देशियाटोली निवासी मनौवर आलम ने पीड़िता के साथ प्रेम विवाह किया। सामाजिक दबाव के बाद दोनों ने स्थानीय न्यायालय में कोर्ट मैरिज कर किया लेकिन पीड़िता के ससुराल वाले इस शादी से खुश नहीं थे। शादी के चंद दिनों बाद ही दहेज में एक ट्रैक्टर की मांग कर पति और ससुराल वाले उसे शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।जिसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने गर्भवती बहु को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना के बाद पीड़िता अपने मायके में शरण ले ली और एक बेटे को जन्म दिया। विगत दिनों अचानक पति अपने परिजनों के साथ पीड़िता के मायके पहुंचा और सुलह करने का झांसा देकर पीड़िता से निकाहनामा और कोर्ट मैरिज के कागजात ले लिया, लेकिन कागजात मिलते ही सभी फरार हो गए। इसके बाद घबराई पीड़िता पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लेकर जा पहुंची।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार