भारत के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ज्योतिराव का मनाया गया जन्मदिन

संसू.,फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड के नरपतगंज प्रखंड के किशोरी मुखिया टोला भवानीपुर में शुक्रवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले का जन्मदिन मनाया गया। प्रधान शिक्षक रंजय कुमार राजन ने कहा कि सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,ज्ञान की देवी,समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। इनका जन्म तीन जनवरी 1831ई को हुआ था। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये । वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। सहायक शिक्षिका जुली कुमारी ने कहा की हमलोग महान महिला शिक्षिका को शत शत नमन करते हैं जिसने अनेकों -अनेक चुनौतियों से जूझते हुए महिला शिक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत रहीं महान समाजसुधारक आदरणीय सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन। सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध मुखर रहीं सावित्रीबाई युगो-युगो तक नारीशक्ति के उदाहरण के रूप में जीवित रहेगी। इस अवसर पर जमीन दाता सरस्वती देवी, प्रधान शिक्षक रंजय कुमार राजन ,शिक्षिका जुली कुमारी,बाल संसद के प्रधानमंत्री रुबी कुमारी सहित बाल संसद के सभी मंत्री एवं छात्र छात्राओं ने नमन किया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार