बारिश से बढ़ा ठंड का प्रकोप

किशनगंज। बारिश से जहां ठंड का प्रकोप बढ़ा है वहीं मक्का व गेहूं के फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है। किसानों का कहना है कि शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से इन दोनों फसलों को लाभ पहुंचेगा। साथ ही किसानों को एक पटवन का फायदा होगा। हालांकि शनिवार को धूप निकलने से राहत तो मिली लेकिन सर्द हवा व कनकनी से ठंड बरकरार है।

बतातें चलें कि शुक्रवार सुबह को जब कुछ समय के लिए धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जगने लगी। लोगों को लगने लगा कि अब हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन देखते ही देखते मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान पर काले बादल मंडराने लगे और चारों ओर बादल घिर आया। दोपहर को झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं बेमौसम बरसात ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग एकबार फिर कंपकपाती ठंड के चपेट में आ गए हैं।
पति के दूसरी शादी रचाने की पत्नी ने की शिकायत यह भी पढ़ें
शुक्रवार दोपहर से यहां मौसम ने अचानक करवट ले ली है और उसके बाद से लगातार आसमान में घने बादल छाए हैं। दोपहर बाद रूक-रूककर बारिश होती रही। हालांकि सुबह में कुछ देर के लिए धूप निकली थी लेकिन फिर से बादल छा जाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। वहीं बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।  बारिश व  सर्द हवा ने लोगों को घर में ही दुबककर रहने को मजबूर कर दिया है। जिससे लोग अलाव तापने को मजबूर हो गए। इधर बारिश होने से जहां प्रखंड क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ा है तो वहीं बारिश से किसानों को फायदा भी पहुंचा है। किसानों का कहना है कि बारिश से मक्का, सरसों, गेहूं व आलू के फसल को लाभ पहुंचा है। बारिश होने से खेतों में लगे फसल लहलहाने लगे हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार