जिले का रोल मॉडल बनेगी सिमरी की मानव श्रृंखला

बक्सर। आगामी 19 जनवरी को जल-जीवन-हरियाली, नशा विमुक्ति, बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलनार्थ प्रस्तावित मानव श्रृंखला कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई।  जिसमें क्षेत्रान्तर्गत बननेवाली मानव श्रृंखला को जिले का रोल मॉडल बनाने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता चंद्रशेखर झा ने कहा कि नियाजीपुर खुर्द पंचायत अन्तर्गत बक्सर-कोईलवर तटबंध से पुराना भोजपुर पुल तक एवं आशा पड़री से राजपुर कला तथा परसनपाह, दुल्लहपुर से सिमरी तक लगभग 40 किलोमीटर में प्रस्तावित क्षेत्र की मानव श्रृंखला में किसी भी प्रकार का गतिरोध उत्पन न हो, इस पर भी विशेष नजर रखनी है। वहीं, भूमि उप समाहर्ता वीपी शाही ने कहा कि 11.30 बजे से 12 बजे तक आयोजित मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित हो। इसके लिए न सिर्फ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। बल्कि, दीवारों पर नारा लेखन भी किया जाएगा। इसमें भी पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है।  हालांकि, सभी पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधियों एवं दलीय कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यव्यापी इस महाभियान में प्रशासन को हरसंभव भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं, मझवारी मोड़ के समीप मुख्य मार्ग पर स्वागत द्वार बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पाठक, उपप्रमुख भिखारी यादव, भाजपा के सिमरी मंडल अध्यक्ष अनु तिवारी, मुखिया संतोष वर्मा, विजय कुमार ओझा, सरोज तिवारी, ददनी यादव, अख्तर अली, ललन पासवान, बिहारी पासवान, बीडीओ अजय कुमार सिंह, सीओ आमोद राज, कृषि पदाधिकारी अरविद सिंह एवं पंचायती राज पदाधिकारी शिवशंकर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इसके पश्चात बीएलओ कर्मियों के साथ अधिकारियों ने बैठक कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित कई अन्य मुद्दों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अध्यक्ष ने किया राजद की नगर समिति का गठन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार