अध्यक्ष ने किया राजद की नगर समिति का गठन

बक्सर। राजद के नगर अध्यक्ष मुन्ना खां ने पार्टी के नगर समिति का गठन किया है। समिति में प्रधान महासचिव विनोद कुमार को, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष तारकेश्वर राम, प्रेम कुमार यादव एवं कृष्णा प्रसाद को बनाया गया। वहीं, महासचिव राजेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा, विकास कुमार, समीर हाशमी तथा सचिव आनंद राज, सलीम इदरीसी, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रकाश कुमार सोनी, अजय कुमार सिंह, राजकुमार राम, प्रदुमन राम को बनाया गया। अध्यक्ष ने बताया कि सभी चयनित लोगों को अपने पद पर मजबूती के साथ काम करने को कहा गया है। ताकि, चुनाव से पूर्व पार्टी को मजबूती दिलाने का कार्य किया जा सके।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार