विज्ञान विषय में अधिक अंकों के लिए रसायन विषय महत्वपूर्ण

समस्तीपुर। बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में विज्ञान विषय महत्वपूर्ण है। इस विषय में अधिक अंक प्राप्त करने में रसायन विषय महत्वपूर्ण होगा। रसायन विषय में अधिक अंक लाने के लिए नियमित अभ्यास की जरूरत है। दैनिक जागरण की कॅरियरशाला में बच्चों को रसायन विषय की तैयारी को लेकर पाठशाला शिक्षण संस्थान के रसायन के शिक्षक राजकुमार ने टिप्स दिया। बताया कि विषय कोई भी हो नियमित अभ्यास जरूरी है। रसायन विज्ञान विषय का एक भाग है, जिसमें आपको 14 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें दो प्रश्न दीर्घ उत्तरीय होते हैं। इसमें किसी एक प्रश्न के उत्तर परीक्षार्थी को देना होता है। इसके लिए पांच अंक दिए जाएंगे। इसी प्रकार दो-दो अंकों के साथ प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्न के जवाब देकर आठ अंक अर्जित किए जा सकते हैं। वहीं 20 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाती है। इन अध्यायों से पूछे जाते अधिक प्रश्न

पटोरी पीएचसी में 17 लाख घोटाले में सात से स्पष्टीकरण यह भी पढ़ें
रसायन विषय में सबसे ज्यादा प्रश्न अम्ल, क्षार तथा लवण, धातु- अधातु, कार्बन तथा इसके यौगिक, तत्व का आवर्ती वर्गीकरण के साथ साथ रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण से प्रश्न पूछे जाते हैं। इन सभी अध्यायों की तैयारी कर आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। एनसीईआरटी किताब से करें तैयारी रसायन विषय की अच्छी तैयारी के लिए बाजार में कई पुस्तक और गाइड उपलब्ध है। लेकिन, अच्छे अंकों के लिए एनसीईआरटी किताब से तैयारी करना चाहिए। एनसीईआरटी की किताब से वस्तुनिष्ठ प्रश्न, लघु उत्तरीय प्रश्न व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न को नियमित हल करने का अभ्यास करें। तैयारी के लिए समय का निर्धारण खुद करें। क्योंकि एक स्टूडेंट किसी प्रश्न के जवाब एक घंटे में पढ़ कर समझ सकता है तो कोई स्टूडेंट 20 मिनट में ही उसे समझ सकता है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार