जिले में सड़क के किनारे संचालित हो रहे 232 स्कूल

सड़क के किनारे संचालित हो रहे विद्यालयों के बच्चों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राज्य स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। सड़क के किनारे संचालित स्कूलों के बच्चों को इससे निजात दिलाई जा सके। बिहार शिक्षा परियोजना के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक और शिक्षा अभियान को निर्देश जारी कर 48 घंटे के अंदर ऐसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले में 232 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों का संचालन सड़क के किनारे हो रहा है। इसमें सबसे अधिक विद्यालयों की संख्या भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बताई गई है। जबकि सबसे कम रामपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत है।

अब बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर बनेंगे आधार कार्ड यह भी पढ़ें
वहीं पहाड़ी प्रखंड अधौरा क्षेत्र में सड़क के किनारे कोई भी स्कूल संचालित नहीं हो रहा है। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि 48 घंटा के अंदर सड़क के किनारे स्थित विद्यालयों की सूची राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। जारी निर्देश में बताया गया कि विद्यालयों की सूची के साथ उपलब्ध प्रपत्र में विद्यालयों में चारदीवारी नहीं होने की भी जानकारी उपलब्ध कराई जानी है।
इस सबंध में डीईओ सूर्य नारायण ने बताया कि जिले में अवस्थित सड़क के किनारे विद्यालयों की संख्या सूची के माध्यम से राज्य मुख्यालय को भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। सड़क किनारे संचालित हो रहे स्कूलों की संख्या -
अधौरा- 0
भभुआ- 33
भगवानपुर - 53
चैनपुर - 38
चांद - 7
दुर्गावती - 13
कुदरा - 9
मोहनियां - 49
रामगढ - 9
रामपुर - 6 चारदीवारी विहीन विद्यालयों की संख्या भभुआ - 15
भगवानपुर - 19
चैनपुर - 10
चांद - 3
दुर्गावती - 8
कुदरा - 6
मोहनियां - 26
नुआंव - 5
रामगढ़ - 5
रामपुर -5
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार