बड़े बड़े शहरों में पानी की हो रही घोर किल्लत, लोगों को होना होगा जागरुक : डीएम

दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को ले 19 जनवरी को राज्यव्यापी विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। जिला में कुल 468 किमी लंबी मानव श्रृंखला निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अपील को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। डीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिग, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन से परेशान है। अपने शहर चेन्नई का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़े बड़े शहरों में पानी की घोर संकट उत्पन्न हो गई है। भू-गर्भ जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। बड़े-बड़े शहरों में वैकल्पिक व्यवस्था करके पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। यह वैकल्पिक व्यवस्था स्थाई समाधान नहीं हो सकता है। इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए हमें पर्यावरण संतुलन के लिए व्यापक अभियान चलाना होगा। कहा कि इस अभियान में सभी छोटे-बड़े लोग, स्त्री-पुरूष, व्यवसायी, जनप्रतिनिधि आदि को जोड़ना है। हर लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान के संदर्भ में मानव श्रृंखला का निर्माण में सहयोग प्रदान करने को ले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी सहमति दी है। नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़ा यह बहुत बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर सभी जीवों की रक्षा को ले जल और हरियाली दोनों जरूरी है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। दरभंगा शहर जो तालाबों की रानी के नाम से प्रसिद्ध है, यहां इस साल गर्मी में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हुआ था। इसलिए भू-गर्भ जल स्तर को बनाये रखने के लिए वर्षाजल का संचयन, हरित आवरण में वृद्धि अत्यंत जरूरी है। जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय चैधरी ने सुझाव दिया कि स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि बाढ़ और आपदा के समय में जनप्रतिनिधिगण जितनी तत्परात से कार्य करते है, उसी तत्परता से इस अभियान से जुड़ने की जरूरत है। बैठक में डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, सहायक समाहर्ता विनोद दूहन, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

बोरा में बंद महिला का शव बरामद, सनसनी यह भी पढ़ें
------------
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार