जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का निधन, शोकसभा आयोजित

गोपालगंज : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर तैनात मनोज कुमार गुप्ता का पटना में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद शनिवार को कलेक्ट्रेट में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा के दौरान जिले के तमाम पदाधिकारी के अलावा कलेक्ट्रेट संवर्ग के कर्मी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ साल पूर्व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर मनोज कुमार गुप्ता ने जिले में योगदान किया था। करीब एक माह पूर्व वे गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उन्हें इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई तथा इनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह जिला जन संपर्क पदाधिकारी के निधन की जानकारी मिलने पर कलेक्ट्रेट में शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में जिलाधिकारी अरशद अजीज समेत वरीय पदाधिकारी व कलेक्ट्रेट संवर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।
छात्र संघ चुनाव को लेकर दाखिल किया गया नामांकन पर्चा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार