भाजपा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

गोपालगंज : पाकिस्तान में स्थित नानक साहिब गुरुद्वारे पर हमला से आक्रोशित भाजप कार्यकर्ता शनिवार को शहर की सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने शहर में मार्च निकाल कर मौनिया चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान नियाजी का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी होती रही। इस मौके पर अपने संबोधन में विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में गुरु नानक देव की जन्मस्थली नानकदेव साहिब गुरुद्वारे पर हमला कर पाकिस्तान ने दुनिया को यह बता दिया कि पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक समाज को धार्मिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इससे पाकिस्तान का चेहरा पूरी दुनिया में फिर से उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किए जा रहे वहां के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता के लिए सीएए काननू बनाया है। मार्च में सुभाष सिंह तोमर, अमरेश राय, राजू चौबे, दीपक कुमार दीपू, अवधेश श्रीवास्तव, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, लखन तिवारी, मनीष गुप्ता, रवि कुमार सिंह, राजेश सहनी, प्रदीप मिश्रा, अशोक साह, दीपक कुमार साह, पवन बरनवाल, विनोद तिवारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार