दहेज में बाइक के लिए महिला को घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर करीब आठ साल पूर्व विवाहित महिला को उसके पति व ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के बयान पर घटना की महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के लंगटूहाता गांव की कौशल्या देवी की शादी कटेया थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के मुन्ना महतो के साथ वर्ष 2011 में हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर कौशल्या देवी को इनके ससुराल के लोगों ने कुछ दिनों तक ठीक से रखा। बाद में दहेज में बाइक तथा 50 हजार रुपये मायके से लाने के लिए इन पर ससुराल वालों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कौशल्या देवी को इनके पति, ससुर, देवर व सास ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से मायके पहुंची महिला ने इस घटना की प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में मुन्ना महतो, ससुर बैद्यनाथ महतो, देवर विजय महतो तथा सास को नामजद आरोपित बनाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सत्य साबित हुई घटना तो मिलेगा मुआवजा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार