ध्यानार्थ: सीएए के समर्थन में अभियान चला रहे विधायक को करना पड़ा विरोध का सामना

संसू.,फारबिसगंज(अररिया): फारबिसगंज में रविवार को सीएए के समर्थन में जागरूकता अभियान चला रहे विधायक विद्यासागर केसरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थानीय अल्पसंख्यक बस्ती गुदरी मुहल्ला में लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यकर्ताओं के द्वारा बांटे जा रहे पर्ची पर लोगों के द्वारा सवाल जवाब किए जाने लगे। जिस पर कुछ समय के लिए विरोध की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि अन्य स्थानीय लोगों के दखलंदाजी के बाद विरोध कर रहे हैं लोग चुप हो गए। वही इसके बाद विधायक कार्यकर्ताओं के साथ गुदरी मोहल्ला से निकल गए। इस संबंध में विधायक केसरी ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार वह कानून के समर्थन में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि उनका काम लोगों को जागरुक करना है वह इस संबंध में आगे भी अपना कार्य करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री आज आएंगे अररिया, प्रशासनिक तैयारी हुई पूरी - लीड- मुख्यमंत्री पैकेज मुख्य खबर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार