जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाएं कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, छातापुर(सुपौल): प्रखंड के जीवछपुर पंचायत स्थित बाढ़ आश्रय स्थल परिसर में शनिवार को जदयू विधानसभा बूथ स्तरीय अध्यक्ष एवं सचिव का सांगठनिक सम्मलेन आयोजित किया गया। विधानसभा प्रभारी संजीव झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में क्षेत्रीय संगठन प्रभारी ललन सर्राफ, सांसद दिलेश्वर कामैत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युगल किशोर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामविलास कामत, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव फेक नारायण मंडल, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश सचिव संतोष साह, ललिता देवी, युवा जदयू अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मकशुद मसन, जिला संगठन प्रभारी विपिन कुमार सिंह, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष किशन मंडल व जदयू प्रदेश सचिव अमर कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय संगठन प्रभारी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य बूथ स्तर को मजबूत बनाना है। 18 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने से बूथ स्तर तक मजबूत होगा। सभी अध्यक्ष व सचिव आपस में मिलकर पार्टी के मजबूती के लिए काम करेंगे तो निश्चित ही हमारी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली के तहत लगभग 3 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य है। जिससे हमारे आसपास के वातावरण शुद्ध रहेगा। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी रोग से मुक्ति मिलेगी। लोगों को मास्क लगाकर नहीं चलना पड़ेगा। वहीं सांसद ने कहा इस सम्मेलन का आयोजन बिहार के हरेक विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के सभी जदयू के अध्यक्ष सचिव को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताना है। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर उनकी हर समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जाय। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजन से पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी। संबोधित करते हुए छातापुर के प्रखंड अध्यक्ष अजय आनंद ने कहा कि पहले के शासन काल में सम्पूर्ण बिहार में चारों तरफ भय और अराजकता का माहौल था। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे। जिसके कारण दिन में राह चलते लोग भी भयभीत रहते थे। उसी स्थान पर लोग आज 12 बजे रात में भी निर्भय होकर चलते हैं। ऐसे सुंदर और विकसित बिहार की कल्पना सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में ही सम्भव है। सम्मेलन में प्रखंड अध्यक्ष अजय आनंद, राजकुमार साह, हरिमोहन विश्वास, बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल खेरवार, मोइद्दीन अंसारी, सुरेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष बसंतपुर राधा देवी, गीता देवी, लखन ठाकुर आदि मौजूद थे।

जाली हस्ताक्षर के सहारे कार्यकारिणी का गठन, थाना पहुंचा मामला यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार