महादलित परिवारों के बीच कंबल का वितरण

भीमनगर: जिला प्रशासन की पहल पर बढ़ते ठंड के मद्देनजर भीमनगर पंचायत के वार्ड नंबर 03 के विस्थापित महादलित परिवारों के बीच रविवार को कंबल का वितरण स्थानीय पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह के द्वारा किया गया। जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि प्रखंड प्रशासन की ओर से 10 कंबल दिया गया था लेकिन पंचायत के विस्थापित वार्ड 03 में महादलित परिवार के सदस्यों की संख्या 13 थी। ये वैसे परिवार हैं जो बिल्कुल ही गरीब और निस्सहाय है। तीन अतिरिक्त कंबल की खरीद कर आवासित सभी परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। लाभुक परिवारों में हंसा देवी, गनगानिया देवी, उर्मिला देवी, मटर सादा, महादेव राउत, बुटवल राउत, राम किसुन सादा, हीरा लाल सादा, सुकल पासवान, विद्यानन्द पासवान, महेश्वर महतो, विमला देवी, गणेश राउत के नाम शामिल हैं। बताया कि अत्यधिक ठंड में कंबल मिलने से महादलित परिवार में खुशी है।

नागरिकता बिल से किसी को घबराने की नहीं है जरूरत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार