बिहार प्रदेश दांगी क्षत्रिय संगठन का बांका और मुंगेर में होगा विस्तार

संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर) : संग्रामपुर बेलहर सीमा पर स्थित हथियाडाढा गांव के पैक्स भवन में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ शाखा मुंगेर बांका की बैठक सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दांगी मौजूद थे।

बैठक में मौजूद दांगी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बिहार प्रदेश दांगी क्षत्रिय संगठन वर्ष 1914 से एवं अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ वर्ष 1981-82 से संचालित है। बावजूद इसके राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला ,प्रखंड एवं ग्राम स्तरीय संगठन सक्रिय नहीं है। यह चिता की बात है। जब जब संगठन सक्रिय रहा है दांगी समाज को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ मिला है। इसका ज्वलंत उदाहरण सरकारी सेवाओं, पंचायती राज व्यवस्थाओं, शिक्षण संस्थानों आदि में देखा जा रहा है। बीते दिनों औरंगाबाद में हुए बैठक में जिलों में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
अभिषेक की शतकीय पारी से सार्मथ्य क्रिकेट टीम विजयी यह भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि औरंगाबाद, गया, पटना, वैशाली, हाजीपुर एवं नालंदा जिलों का चुनाव संपन्न हो चुका है। उक्त सभी जिलों की तरह बांका एवं मुंगेर जिलों में भी दांगी समाज के रूपरेखा एवं रणनीति तय करने के लिए पदाधिकारियों की जरूरत है। सरकार ने दांगी समाज को अति पिछड़ा घोषित किया है। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय स्वागत योग्य है। बैठक में प्रदेश महासचिव इंजीनियर अरुण कुमार दांगी, संगठन मंत्री राकेश कुमार दांगी, चुनाव समिति सचिव शत्रुघ्न दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष रविद्र मंडल, समाजसेवी राकेश रोशन उर्फ बमबम सहित दांगी समाज के लोग उपस्थित थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार