मानव श्रृंखला के रूट चार्ट के बारे में दी गई जानकारी

आरा। मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी सह डीसीएलआर जगदीशपुर रोहित कुमार ने ग्राम पंचायत के मुखिया, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से मानव श्रृंखला के लिए लोगो को जागरूक करने तथा सहभागिता के लिए प्रेरित कर शामिल कराने का निर्देश दिया गया। डीसीएलआर ने जनप्रतिनिधियों से भी मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। मानव श्रृंखला के लिए रूट चार्ट शाहपुर से रूद्र नगर लहंग डुमरिया से रमडीहरा व ईटवा से बिलौटी तक रहेगा। बैठक में बीडीओ सुनील कुमार, सीडीपीओ सुनीता तिवारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर त्रिपाठी, बीएओ अनील सिंह, एमओ रंजन प्रसाद सिंह, जेएसएस उदय प्रताप, बीसीओ चंद्र प्रकाश, मुखिया पारस नाथ साह, संजय सिंह, जनमेजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर राय, संजय यादव, हरेराम सिंह, संजय ओझा सहित कई प्रतिनिधि व कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोरलेन पर अनियंत्रित ट्रक पलटने से लगा जाम, परिचालन रहा प्रभावित यह भी पढ़ें
अगिआंव संसू के अनुसार, मानव श्रृंखला की सफलता को ले प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के साथ बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी कलावती कुमारी की देखरेख में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख बिंदु देवी ने व संचालन प्रखंड साधन सेवी संतोष कुमार राय ने किया। प्रखंड साधन सेवी धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा ने तैयारी का ब्लूप्रिट सभी को समझाया। जिला पशुपालन पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी अगिआंव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सर्वोदय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय उपाध्याय, प्रमोद कुमार राय, मुखिया प्रतिनिधि कामेश्वर यादव, गौरी शंकर शर्मा ने अपनी अपनी राय दी। मौके पर अजय कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, दीपक कुमार, कौशल कुमार सिंह, गिरजा कुमारी, नीलम कुमारी, सरिता कुमारी, उपेन्द्र राम, रेयाज अहमद, रामजी ठाकुर, दयानन्द ठाकुर, रास बिहारी उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार