आशा कार्यकर्ता संघ की हुई बैठक

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर परिसर में आशा कार्यकर्ता संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता आशा कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष पूनम देवी ने की। बैठक में राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आगामी 8 जनवरी को राष्ट्रीय आम हड़ताल के अवसर पर प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रदर्शन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रदर्शन प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न भागों से होते हुए शांतिपूर्वक तरीके से सभा में परिणत की जाएगी। आशा कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष पूनम देवी ने इसकी लिखित जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी है। इस अवसर पर सचिव मंदाकिनी गंगा, सपना देवी, सिधु देवी, अनीता देवी, प्रेमलता देवी, सावित्री देवी, रेणु देवी, रीना हेंब्रम, पिकी कुमारी, कुमारी नीतू, कलावती देवी, शांति देवी, सोनी देवी, रेखा देवी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार