मानव श्रृंखला में सभी करें सहयोग : डीएम

प्रखंड के आदर्श गांव उब स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार को जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह को लेकर 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गई। संबोधित करते हुए डीएम राहुल रंजन महिवाल ने अपने कहा कि जल और हरियाली से मावन का जीवन बचाना है और इसी लिए 19 जनवरी को पूरे राज्य में मावन श्रृंखला का आयोजन किया गया है। इसे सफल बनाने में सभी को शामिल होना है। कहा कि जल बचाना है, और हरियाली को लेकर पौधा लगाना है, वृक्ष बचाना है। हरियाली लाने के लिए वृक्ष को सुरक्षित रखने की जरूरत है। कहा कि नशा मुक्ति से समाज में अमन चैन कायम हुआ है। बाल विवाह प्रथा पर चर्चा करते हुए कहा कि कम उम्र में शादी न बच्चों की शादी करनी है न दहेज लेकर करनी है। दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताया। कहा कि जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा और बाव विवाह को लेकर सरकार ने पूरे राज्य में अभियान चलाया है और अभियान तभी सफल होगा जब सभी की सहभागिता होगी। मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील की। डीडीसी अंशुल कुमार, दाउदनगर एसडीओ तनय सुल्तानिया, डीटीओ अनिल कुमार सिन्हा, बीडीओ अशोक कुमार ने संबोधित किया। सभी ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक दामोदर उपाध्याय ने की। पूर्व मुखिया अभिमन्यु शर्मा ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। पूर्व मुखिया ने कहा कि पूर्व में इसी स्थान पर शौचालय अभियान में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। मानव श्रृंखला को सफल बनाने का आह्वान किया। विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। कलाकार टिकू टाइगर, सुशील पांडेय, संतोष पांडेय, राजेश पांडेय ने जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा, नशा मुक्ति एवं बाल विवाह पर गीत गाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। बीडीओ अशोक कुमार, सीओ कुमारी अनुकंपा, महिला प्रसार पदाधिकारी, सुषमा रानी गुप्ता, ममता कुमारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार मधुकर, बीइओ अनिल कुमार चौधरी, कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार आजाद, मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, अमिलौना पैक्स अध्यक्ष मोनी सिंह, ओबरा पैक्स अध्यक्ष मनीष गुप्ता, मुखिया जैकेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष नगेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

जरूरतमंदों को मिला कंबल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार