62 बाइक चालकों से जुर्माना वसूला गया

नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक पर बुधवार को वाहन चेकिग अभियान चला कर 62 दुपहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया। जिससे पुलिस ने 62 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि परिवहन कानून को इसलिए सरकार ने सख्त बनाया है कि लोगों में डर बने और लोग नियमों का पालन करें। एक घंटा तक चले अभियान में 62 दो पहिया वाहन के चालकों को जुर्माना लगाया गया। अभियान में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार