किसानों से नहीं हो रही धान की खरीदारी

नवीनगर में किसानों से धान की खरीदारी नहीं हो रही है। किसान अपना धान व्यापारियों के हाथों बेचने को विवश हैं। जदयू नेता संजीव कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र लिख किसानों की इस समस्या के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया है। संजीव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से हो रही ओलावृष्टि से किसानों को काफी क्षति हुआ है। किसान केवल खेती पर निर्भर करते हैं और उनके जीविकोपार्जन का साधन खेती ही है। बारिश से किसान काफी परेशान हुए हैं। एक तरफ किसान प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पैक्स के माध्यम से धान की खरीद नहीं की जा रही है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। पैक्स से किसानों को फायदा नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री से किसानों के इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

जरूरतमंदों को मिला कंबल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार