एनआरसी व सीएए को ले दिग्भ्रमित करना बंद करे विपक्ष

अरवल। नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जनमानस को जागरूक करने के लिए भाजपा द्वारा एक होटल में बैठक आयोजित की गई। इसके उपरांत कोनिका एवं प्रसादी इंग्लिश महादलित टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने की।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिवेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव गांव गली गली और घर घर तक जाकर फैलाई जा रही भ्रांतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बेवजह लोगों में भांति फैलाई जा रही। कानून से किसी का कोई नुकसान नही होना है।उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार का किसी भी समुदाय के लिए कोई उत्पीड़न या नागरिकता समाप्त करने जैसे प्रावधान का जिक्र नहीं है।इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार इस बिल के जरिए भारत में रह रहे नागरिकों को नागरिकता दी जाएगी। जब कांग्रेस सत्ता में थी उस समय जम्मू में रोहंगियों और बांग्लादेशी को बसाया गया था। उस समय कांग्रेस कहां थी । केंद्र सरकार भारत में रह रहे नागरिकों को उनका अधिकार दे रही है न कि बाहरी देशों से आए लोगों को देश की नागरिकता दी जा रही है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारतवर्ष के सभी नागरिकों के लिए है। इसमें किसी प्रकार का किसी भी समुदाय के लिए कोई उत्पीड़न या नागरिकता समाप्त करने जैसे प्रावधान का जिक्र नहीं है। इसी विषय को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए भ्रमित करने वालों से दूर रहने की अपील की गई। मौके पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी सीडी शर्मा , शंकर सिंह हरेंद्र नारायण सिंह, श्रीकांत शर्मा, युवा नेता चंदन चंद्रवंशी,कन्हैया चंद्रवंशी, धर्मेंद्र तिवारी , पूर्व जिला अध्यक्ष राम विनय शर्मा,राधाकांत शर्मा ,शेषनाग ठाकुर, मोइन अंसारी, बिपीन बिहारी, बलेश्वर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार