भाजपा ने नागरिकता संसोधन कानून के पक्ष में घर- घर जाने का लिया संकल्प



संवाद सूत्र, नावकोठी (बेगूसराय) : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान में गति लाने के लिए गुरुवार को प्रखंड के समसा पंचायत स्थित स्कूल चौक के पास बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता समसा पंचायत अध्यक्ष कपिलदेव पोद्दार ने की। बैठक में सर्वसम्मति से सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा घर- घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जानकारी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ दास, मुकेश्वर प्रसाद सिंह, मनीष पाठक, सुरेश पोद्दार, अजीत कुमार, राम कुमार पोद्दार, रामानंद महतो, नीतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार